फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   1925 got treatment in Arogya health fair

आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 1925 ने कराया इलाज

Sun, 15 May 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
1925 got treatment in Arogya health fair
एटा। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन रविवार को 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इनमें 1925 मरीजों ने पंजीकरण कराकर विभिन्न बीमारियों से संबंधित उपचार प्राप्त किया। 168 बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। इनकों दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

सभी सीएचसी और पीएचसी सहित उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेलों में 1925 ने पंजीकरण कराया। इनमें 94 मरीज आयुष्मान भारत योजना के तहत भी पहुंचे। 362 लोगों ने कोविड की जांच कराई। 29 की हेपेटाइटिस-बी की कार्ड से जांचें की गईं। 49 नेत्र रोगी, 168 बुखार पीड़ितों को दवाएं वितरित की गईं। 30 मलेरिया संदिग्धों की जांचें कराई गईं।
विज्ञापन

लीवर से जुड़ी परेशानियों के 57 मरीज पहुंचे। जांच के बाद उन्हें इलाज दिया गया। जबकि 343 मरीज त्वचा रोग से पीड़ित थे, जिनको दवाएं वितरित की गईं। उप स्वास्थ्य केंद्र नगला गलुआ पर लगाए गए स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने किया और मरीजों का उपचार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में रविवार को 1925 लोगों ने पंजीकरण कराकर उपचार लिया है। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed