फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   16 nominations done in four days, there will be crowd for two days

चार दिन में हुए 16 नामांकन, दो दिन रहेगी भीड़

Sun, 30 Jan 2022 08:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
16 nominations done in four days, there will be crowd for two days
एटा। चार दिन की प्रक्रिया में 16 प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिए हैं। सपा के चारों ओर भाजपा-बसपा के तीन-तीन प्रत्याशी पर्चे भर चुके हैं। कांग्रेस और आप के तीन-तीन प्रत्याशियों के नामांकन बचे हैं। इसके अलावा छोटे दल और निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन के लिए अब दो ही दिन शेष हैं। 31 और 1 फरवरी को कलक्ट्रेट में भीड़भाड़ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू हुई, पहले दिन किसी ने भी पर्चा नहीं भरा। जबकि 26 जनवरी का अवकाश रहा। 27 जनवरी को एटा सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी विधायक विपिन वर्मा डेविड, सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव, कांग्रेस प्रत्याशी गुंजन मिश्रा ने और अलीगंज सीट पर सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव ने नामांकन किया।
विज्ञापन

जबकि 28 जनवरी को अलीगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, सदर सीट पर बसपा प्रत्याशी अजय यादव, जलेसर सीट पर सपा प्रत्याशी रणजीत सुमन ने नामांकन किया। जबकि 29 जनवरी को जलेसर सीट पर भाजपा प्रत्याशी विधायक संजीव दिवाकर, बसपा प्रत्याशी आकाश सिंह, मारहरा सीट से सपा प्रत्याशी अमित गौरव यादव और बसपा के योगेश कुमार नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed