फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   15 absent including five teachers, everyone's salary stopped

पांच शिक्षकों सहित 15 अनुपस्थित, सभी का वेतन रोका

Wed, 10 Aug 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
15 absent including five teachers, everyone's salary stopped
निरीक्षण के दौरान उप्रावि नगला जालिम में बच्चों को पढ़ाते बीएसए संजय सिंह। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बेसिक शिक्षा विभाग में ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। बुधवार को बीएसए और खंड शिक्षाधिकारियों ने 57 विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच शिक्षकों सहित 15 अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है। ब्लॉक जैथरा में औचक निरीक्षण करने के लिए खंड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार, विनोद कुमार व सुरेंद्र कुमार अहिरवार, जिला समन्वयक संजय कुमार व संजय मिश्रा और एमआईएस राजीव कुमार को लेकर टीमें बनाई गईं।
विज्ञापन

गांव मायाचक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार राघव, पिंजरी सुम्मेर सिंह में तैनात शिक्षक दिनेश कुमार, गढ़िया अहीरान के शिक्षक समीर कुमार, नगला जालिम के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और नगला परशुराम दौलतपुर के शिक्षक राहुल कुमार अनुपस्थित मिले। इनके अलावा 10 शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। इनमें नगला चमन की नीरज यादव, सरौंठ पुवायां की हेमलता, डकपुरा की प्रभा, मानपुर की किरन यादव व सुनीता पांडेय, नगला वली की अंजू लता, भिढैया की गीता देवी, अल्लापुर की मंजू तिवारी व श्याम कुमार पांडेय ओर गोशलपुर की शिखा राठौर शामिल हैं। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि सभी अनुपस्थितों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

नगला जालिम में बीएसए ने बच्चों को पढ़ाया
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजय सिंह उप्रावि नगला जालिम में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां पर तैनात प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले तो बीएसए ने खुद ही बच्चों को गणित के सवाल पढ़ाना शुरू कर दिया। बच्चों को प्रधानाध्यापक के बारे में भी पूछा और गणित पढ़ाते समय कई प्रश्नों के जवाब पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed