{"_id":"5cdc3f1fd6e9b37d009d0a586d4b53cd","slug":"14-stations-will-teacher-eligibility-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
एटा ब्यूरो अमर उजाला
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले के 14 केंद्रों पर आयोजित होगी। इन परीक्षा केंद्रों पर दस हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारियां कर ली हैं।
सोमवार का दिन टीईटी क तैयारियों के नाम रहा। जिलाधिकारी अजय यादव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। डीएम ने केंद्रों पर व्यवस्था नियंत्रण के लिए लाउडस्पीकर और जनरेटर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पर्यवेक्षकों से परीक्षा नियमानुसार कराने के निर्देश दिए। वहीं परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर लगाने के साथ ही सिटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया गया। प्रत्येक कक्ष के मुख्य द्वार पर आवेदकों का प्लान चस्पा किया गया। प्रधानाचार्यों ने उपस्थित कक्ष निरीक्षकों को विभागीय निर्देश देने के साथ ही निर्धारित समय पर उपस्थित होने के भी निर्देश दिए।
7 केंद्रों पर होगी दो पाली में परीक्षा
दस हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिए जिला मुख्यालय पर चौदह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सात परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों एवं शेष सात पर सिर्फ सुबह की पाली में ही परीक्षा संपन्न होगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा संचालन के निर्देश दिए हैं। साथ ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए वांछित सुविधाएं फर्नीचर, पेयजल, टायलेट, रोशनी आदि की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।
मुकेश जैन, पर्यवेक्षक