{"_id":"60d08fa08ebc3ecbe45c2c04","slug":"14-members-staged-a-sit-in-in-the-collectorate-etah-news-agr4966587156","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 सभासदों ने किया धरना प्रदर्शन, ईओ को हटाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 सभासदों ने किया धरना प्रदर्शन, ईओ को हटाने की मांग की
कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर सोमवार को धरना देते नगर पालिका एटा के सभासद।
- फोटो : ETAH
Link Copied
एटा। नगर पालिका परिषद के 14 सभासदों ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धरना दिया। आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद के 86 टेंडर जारी करने में भ्रष्टाचार किया गया है, जिसकी जांच कराई जाए। उन्होंने ईओ को हटाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
12 जून को नगर पालिका की बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने वाले 14 सभासद खुलकर पालिका प्रशासन के विरोध में उतर आए हैं। कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे सभासदों ने कहा कि करीब तीन महीने पहले 86 कार्यों के टेंडर निकाले गए। उनमें से कई कार्य पहले से हो चुके हैं। जिन्हें दोबारा भुगतान निकालने के लिए टेंडर में शामिल कर दिया गया है। ऐसे दस कार्यों का भौतिक सत्यापन सभासदों ने कर सूची प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
सभासद संघ के सचिव दिलीप कुमार उर्फ बिट्टू पचौरी ने कहा कि अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय और चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश गांधी की मिलीभगत से दोबारा टेंडर जारी किए गए हैं। हमारी शासन से मांग है कि नगर पालिका के ईओ को तत्काल हटाया जाए। साथ ही 12 जून को कोरम के अभाव में हुई पालिका की बोर्ड बैठक को निरस्त किया जाए। इस दौरान सभासद कुलदीप कुमार, रियाज अहमद, मनीष जैन, दिलीप पचौरी, उमाकांत चतुर्वेदी तथा महिला सभासदों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।