फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   130 people were treated by acupressure

130 लोगों ने कराया एक्यूप्रेशर से उपचार

Fri, 04 Dec 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 04 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
 130 people were treated by acupressure
श्री मारवाड़ी माहेश्वरी संघ के आठ दिवसीय मेगा एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण एवं उपचार शिविर का मारवाड़ी धर्मशाला में शुक्रवार को समापन हुआ। समापन के मौके पर लोगों को इस चिकित्सा पद्यति की जानकारी दी। 130 मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन

चिकित्सक डा. दुर्गेश वैष्णव ने कहा कि एक्यूप्रेशर से बिना दवा के रोग का उपचार हो जाता है। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर शरीर को निरोगी बनाया जा सकता है। सूर्योदय से पूर्व उठें। उठते ही एक या दो गिलास पानी घूंट-घूंट कर पीेने से अम्लीयता कम होती है। मोटापा, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, एसीडीटी, सिरदर्द, ज्वाइंट पेन, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, अस्थमा, आंख, नाक, कान की समस्या, चिकिनगुनिया आदि का उपचार संभव है। किसी कारण से शरीर के एक भाग से दूसरे भाग में रक्त  प्रवाह नहीं कम होने पर उस भाग में दर्द होना शुरू हो जाता है। इस पद्यति से इस प्रवाह को शरीर के प्रभावित हिस्से में पहुंचाया जाता है। हथेली एवं पैर के तलवों के विभिन्न स्थानों पर दबाव देकर उपचार किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार की औषधि नहीं दी जाती। इसका कोई दुष्प्रभाव भी शरीर पर नहीं पड़ता। लगातार इस पद्यति का उपचार करने से रोगी पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान कौशल किशोर पल्तानी, सुरेंद्र किशोर, राकेश बिड़ला,  चंद्र शेखर चांडक, संजीव पल्तानी, राजेश भट्टर, गोपाल माहेश्वरी, संजीव केला, सुनील दरगढ़, राजकुमार जाखेटिया, महेंद्र पाल चांड़क, सतीश चंद्र फोफलिया, शशि काबरा, बबिता भट्टर, प्रमिला राठी, प्रतिमा रेदड़, रश्मि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed