फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   13 players selected for cricket tournament

Etah News: क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन

Thu, 09 Oct 2025 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 09 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
13 players selected for cricket tournament
एटा। आजमगढ़ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन बुधवार को जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

चयन ट्रायल में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से कुल 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण में अपने कौशल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। दिनभर चली प्रक्रिया के बाद चयन समिति ने पुलकित राजपूत, लावन्य शर्मा, आशीष कुमार, हेमंत यादव, शिवम यादव, गगन कुमार, अमन यादव, जितेंद्र यादव, आशीष निगम, अध्ययन यादव, आशीष कुमार, नितिन कुमार यादव, शिवम कुमार का चयन किया। ये खिलाड़ी 9 अक्तूबर को मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि चयन ट्रायल का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान क्रिकेटरों को राज्य स्तर पर मौका देना है ताकि वे अपने प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed