फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   12th January was the coldest, minimum 4 degrees

Etah News: सबसे सर्द रही 12 जनवरी, न्यूनतम 4 डिग्री

Fri, 12 Jan 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 12 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
12th January was the coldest, minimum 4 degrees
एटा। जिले में 12 जनवरी का दिन इस सर्दी का सबसे ज्यादा ठंडा रहा। कोहरे के साथ ही बर्फीली हवाएं चलने से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। इससे पहले 8 जनवरी को 5 डिग्री तक पहुंच गया था न्यूनतम तापमान रहा है। ठंड की वजह से लोग रजाई के अंदर दुबके रहे। कड़ाके की सर्दी का असर खेती पर भी देखने को मिल रहा है। आलू व सरसों के साथ ही मटर की फसल भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कड़ाके की सर्दी रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह के समय घने कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हुआ। विभिन्न मार्गों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। न्यूनतम पारा गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। दोपहर के बाद चली ठंडी हवाओं ने ठंड का कहर और बढ़ा दिया। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव व रूम हीटर का सहारा लिया। दोपहर तक लोग घरों में ही दुबके रहे। हालांकि दोपहर 1 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed