{"_id":"683ef3e83716ee947002bf0e","slug":"12-patients-were-tested-for-malaria-and-dengue-in-baghwala-etah-news-c-163-1-eta1004-134427-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बागवाला में 12 मरीजों की हुई मलेरिया और डेंगू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बागवाला में 12 मरीजों की हुई मलेरिया और डेंगू की जांच
Tue, 03 Jun 2025 06:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 03 Jun 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया रोधी माह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को बागवाला स्थित नगला भम्मा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां पर 12 बुखार पीड़ितों की मलेरिया और डेंगू की जांच की गई।
वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया कि मंगलवार को गांव भम्मा में मलेरिया रोधी माह के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें 38 मरीजों को देखा गया। पेट दर्द, उल्टी-दस्त समेत अन्य बीमारी के मरीजों का उपचार किया गया।
वहीं 12 बुखार के मरीजों की लक्षणों के आधार पर मलेरिया व डेंगू की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस दौरान लोगों को मलेरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। घरों के आसपास पानी का जमाव न होने की भी सलाह दी गई। साथ ही बताया कि घरों के छतों पर रखे कबाड़ को साफ किया जाए। उसमें पानी न भरने दिया जाए जिससे मच्छर न पनप सकें।