{"_id":"5c72cdd8bdec2258bd0c9589","slug":"111551027672-etah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुल रेगुलर यूनिफार्म में दिखेंगे सीबीएसई परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुल रेगुलर यूनिफार्म में दिखेंगे सीबीएसई परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सीबीएसई परीक्षाओं में छात्र-छात्राएं फुल रेगुलर यूनिफार्म में दिखाई देंगे। इस दौरान वह साप्ताहिक स्पोर्ट ड्रेस भी नहीं पहनेंगे। घड़ी व कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे। बोर्ड के आदेश के बाद सभी कक्षों में दीवार घड़ियां लगा दी गईं हैं।
चार मार्च से प्रस्तावित सीबीएसई परीक्षाओं की गाइड लाइन जारी हो गई हैं। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समय दस बजे तक निर्धारित करते हुए विलंब से आने वाले किसी भी छात्र-छात्रा को प्रवेश न देने के निर्देश दिए हैं। साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक की परीक्षा में परीक्षार्थियों को साढ़े नौ से दस बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल की रेगुलर यूनिफार्म में आने वाले परीक्षार्थियों के गले में स्कूल का आईकार्ड अनिवार्य किया गया है। बताते चलें कि जिला मुख्यालय पर बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों पर 3740 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 2137 व इंटर के 1603 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
केवल ब्लू पेन का प्रयोग
परीक्षार्थी केवल ब्लू पेन का ही प्रयोग करेंगे। ब्लैक एवं अन्य कलर्ड पेन पूरी तरह से प्रतिबंधित किए गए हैं। इतना ही नहीं परीक्षा सामग्री के लिए पारदर्शी पेन बॉक्स ही अनुमन्य होगा।
विज्ञापन
दिव्यांग उपकरण के लिए प्रमाणपत्र जरूरी
श्रवण उपकरण का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों को चिकित्सीय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रमाणपत्र न होने पर कम सुनने वाले परीक्षार्थी हियरिंग मशीन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।
परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ियां लगवा दी गईं हैं। 24 के गुणांक में कक्षों में सिटिंग प्लान किया जा रहा है। एक मार्च को कक्ष निरीक्षकों की बैठक में आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
बिंदु जायसवाल, सह केंद्र व्यवस्थापक, टयूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल