फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   11 libraries found without registration, warning issued

Etah News: बिना पंजीकरण के मिले 11 पुस्तकालय, दी गई चेतावनी

Thu, 15 Jan 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 15 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
11 libraries found without registration, warning issued
अलीगंज क्षेत्र में पुस्तकालय का निरीक्षण करती टीम। स्रोत स्वयं
एटा। अलीगंज क्षेत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा गठित टीम ने अवैध पुस्तकालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 11 पुस्तकालय बिना पंजीकरण के मिले। यह देखकर संचालकों को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने जिले की तीनों तहसील में टीम गठित कर सभी पुस्तकालयों की जांच करने के आदेश जारी किए। इस दौरान बृहस्पतिवार को अलीगंज क्षेत्र के कोचिंग प्रभारी डॉ. चिंतामणि वशिष्ठ और पटल प्रभारी प्रदीप कुमार वर्मा ने अलीगंज क्षेत्र में संचालित पुस्तकालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान एक भी पुस्तकालय पंजीकृत नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान शिवशक्ति लाइब्रेरी, अनेक क्लासेज, फोकस, लक्ष्य स्मार्ट, रोयल कोचिंग, हिमांशू राठौर, पवनेश क्लासेज, केपी क्लासेज, पुष्पेंद्र कोचिंग और दा वीरटैक्स आदि पुस्तकालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके संचालकों को चेतावनी दी कि 3 दिन के अंदर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पुस्तकालय का पंजीकरण कराएं। पंजीकरण न कराने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए पुस्तकालय को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed