फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   11 injured in road accidents

सड़क हादसों में 11 लोग घायल, तीन रेफर

Fri, 31 Dec 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
11 injured in road accidents
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन को गंभीर स्थित में आगरा रेफर किया गया। चार स्थानों पर बाइक और एक स्थान पर ट्रैक्टर पलटने से ये हादसा हुआ।
विज्ञापन

मलावन थाना क्षेत्र के गांव छछैना निवासी अभिषेक, पूनम, हरिदेवी, कन्हैयालाल हरचंदपुर के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला तुलसी निवासी अवधेश की बाइक जैथरा थाना क्षेत्र के ही गांव नगला डांडा निवासी गौतम व अमन की बाइक से टकरा गई। इसमें तीनों घायल हो गए। शहर के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी नीरज को एक बाइक ने बृहस्पतिवार की शाम चौथा मील के पास टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। घंटाघर निवासी आयुष को घंटाघर मोड़ पर ही एक बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया। कासगंज जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव वीनपुर निवासी सुम्मेर व मैसी ट्रैक्टर से ओछा जा रहे थे। सकीट-औंछा मार्ग पर अचलपुर के पास एक गाय से ट्रैक्टर टकरा कर पलट गया। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed