फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   11 days left, government purchase of maize far from target

Etah News: 11 दिन शेष, लक्ष्य से बहुत दूर मक्का की सरकारी खरीद

Sun, 20 Jul 2025 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 20 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
11 days left, government purchase of maize far from target
एटा। सरकारी क्रय केंद्रों पर मक्का खरीद का लक्ष्य अभी कोसों दूर है। जिले में 31 जुलाई तक 1700 मीट्रिक टन मक्का की खरीद का लक्ष्य मिला है। अब तक 1000 मीट्रिक टन खरीद हो सकी है। लक्ष्य पूरा करने में 11 दिन ही बचे हैं।
विज्ञापन

मक्का खरीद के लिए सात सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 15 जून से खरीद शुरू की गई थी। जिला विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि खरीद 31 जुलाई तक की जाएगी। किसानों को केंद्रों पर मक्का बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


किसान केंद्र पर नहीं ले रहे रुचि
मंडी समिति में आढ़ती 1950 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मक्का खरीद रहे हैं। सरकारी केंद्रों पर 2225 का रेट है। फिर भी किसान रुचि नहीं ले रहे हैं। दरअसल, आढ़ती 16-17 प्रतिशत तक नम मक्का की भी खरीद कर रहे हैं। सरकारी केंद्र पर 14 प्रतिशत तक नमी वाली ही मक्का ली जा रही है। पंजीकरण समेत अन्य समस्याएं होने से किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं। किसान अमर सिंह ने बताया कि मक्का केंद्रों पर बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बारिश का मौसम चल रहा है अगर मक्का लाकर तुरंत नही बेची गई तो बारिश में भीगकर खराब होने का डर बना रहता है। किसान राजकुमार ने बताया कि आढ़तियों के यहां तुरंत खरीद होती है इंतजार नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed