Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   101st Urs-e-Qasmi begins at Khanqah-e-Barkatiya

Etah News: खानकाह-ए-बरकातिया में 101वें उर्स-ए-कासमी का आगाज

Sat, 21 Nov 2026 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
101st Urs-e-Qasmi begins at Khanqah-e-Barkatiya
मारहरा में फीता काटकर उर्स का उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता। संवाद
मारहरा। खानकाह-ए-बरकातिया में शुक्रवार को 101वें उर्स-ए-कासमी का आगाज अकीदत और एहतराम के साथ हुआ। फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी और हल्का-ए-जिक्र-ए-कादरिया का आयोजन किया गया। इसके बाद सुबह नौ बजे पहली महफिल, महफिल-ए-मिलाद शुरू हुई। उर्स का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया।
विज्ञापन


महफिल-ए-मिलाद में दरगाह के नायब सज्जादानशीन सैय्यद अमान मियां कादरी और सज्जादानशीन नजीब हैदर नूरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। इस दौरान कारी और मुफ्तियों ने तकरीर के साथ नात शरीफ पेश की। मदरसा जामिया अहसनुल बरकात के छात्रों और उलेमाओं ने भी धार्मिक तकरीर की। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई। महफिल का समापन सुबह 11:30 बजे हुआ।
विज्ञापन


उर्स को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क है। पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। एसओ योगेंद्र सिंह पुलिस पिकेट पर तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी का जायजा लेते नजर आए। वहीं, जायरीनों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया गया है। इसका नेतृत्व डॉ. केके गुप्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्स की दूसरी महफिल शुक्रवार रात ईशा की नमाज के बाद आयोजित होगी। इसमें कुरान की आयतें पढ़ने की प्रतियोगिता होगी। देश के विभिन्न राज्यों के 16 मदरसों के छात्र हिस्सा लेंगे। तिलावत की लय और शुद्धता के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का चयन किया जाएगा। विजेताओं को क्रमश: 50 हजार, 25 हजार और 11 हजार रुपये के नकद पुरस्कार के साथ शील्ड और इस्लामिक पुस्तकें दी जाएंगी।

इस मौके पर उपनिरीक्षक मुकुल सिंह, कस्बा इंचार्ज, उपनिरीक्षक विपन सिंह, आसिफ रजा, शोएब, मुकेश राजपूत और असलम ठेकेदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed