{"_id":"d73fcde95ac6e8f012a8a6e03e1fd8bf","slug":"100-million-for-sewer-in-etah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में सीवर के लिए मिलेंगे 100 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में सीवर के लिए मिलेंगे 100 करोड़
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को गांधी मार्केट स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के प्रपत्रों को कार्यकर्ताओं को पढ़कर सुनाया गया। साथ ही सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों का भी बखान किया गया। जिलाध्यक्ष रमेश यादव के चौथी बार एमएलसी बनने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सदर विधायक आशीष यादव आशू ने बताया कि एटा नगर में सीवर के लिए सरकार 100 करोड़ की धनराशि दे रही है।
बैठक में जिलाध्यक्ष व एमएलसी रमेश यादव ने कहा कि संगठन के लोगों पर काफी जिम्मेदारी है। कार्यकारिणी के लोग अब सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अपनी-अपनी विधानसभाओं में बैठक करें। जिला महासचिव अशरफ हुसैन ने कहा कि भाजपा लव जेहाद, धर्मांतरण जैसे मामलों को उछालकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।
सदर विधायक आशीष यादव आशू ने प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एटा नगर में सीवर के लिए सरकार 100 करोड़ की धनराशि दे रही है। चिलासनी गांव में यह बनेगा। बैठक को मिश्री लाल राजपूत, पूर्व सांसद कैलाश यादव, भूपेंद्र प्रजापति, शाहिद अली, रघुवीर जाटव, शराफत हुसैन काले, रामवीर सिंह यादव उर्फ जग्गू प्रधान, पप्पू दिवाकर, परवेज जुबैरी, हाजी केसर अली, राजाराम प्रधान व चंद्रपाल बघेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जयप्रकाश वर्मा प्रजापति, पुष्पेंद्र सिंह राठौर, अनिल यादव प्रधान, नीलू यादव, आकिब अशरफ आदि मौजूद थे।