{"_id":"6a96e0e51936e194ef08bd9d","slug":"10-month-old-child-dies-after-being-hit-by-car-in-etah-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयानक हादसा: कार ने राैंदा 10 माह का मासूम, सिर के ऊपर से निकल गया पहिया; दृश्य देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयानक हादसा: कार ने राैंदा 10 माह का मासूम, सिर के ऊपर से निकल गया पहिया; दृश्य देख कांप गए लोग
Tue, 01 Sep 2026 07:58 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:58 PM IST
सार
यूपी के एटा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। कार ने 10 माह के मासूम को राैंद दिया। कार का पहिया बच्चे के सिर के ऊपर से निकल गया। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के राजा का रामपुर में मड़िया चौराहे के पास मंगलवार की शाम कार की चपेट में आने से 10 माह के अबोध बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान में जुटी है।
थाना मोहम्मदाबाद के गांव मुसारक निवासी हिना अपने दस माह के बेटे गुलशन के साथ मायके आई थीं। उनका मायका कस्बे के मोहल्ला मालियान निवासी जगदीश के यहां है। मंगलवार को हिना परिवार के साथ लोहे पीटने का काम कर रही थीं। इसी दौरान गुलशन पास में खेल रहा था। मड़िया चौराहे की ओर से थाने की तरफ जा रही कार ने खेल रहे गुलशन को टक्कर मार दी।
कार का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मां हिना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक के मामा जितेंद्र ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से निकल गया। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। वाहन और चालक की पहचान के बाद कार्रवाई की जाएगी।