फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   10 lakh of salary and commission, beating

Etah News: वेतन व कमीशन के 10 लाख हड़पे, पिटाई का भी आरोप

Wed, 05 Apr 2023 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
10 lakh of salary and commission, beating
एटा। थाना सकरौली में वेतन और कमीशन के 10 लाख रुपये हड़पने और घेरकर पिटाई करने की रिपोर्ट लिखाई गई है। आरोप है कि करीब 10 वर्षों से कंपनी में काम किया लेकिन वेतन और कमीशन नहीं दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी अंकित कुमार ने कंपनी के अधिकारी सुनील कुमार, शांतनु अग्रवाल, अनुज शर्मा और हरिओम यादव निवासीगण गांधीनगर एनएच-2 कमिश्नरेट आगरा के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि वर्ष 2018 तक एसई इंवेस्टमेंट फांइनेंस कंपनी आगरा के नाम से चली थी। बाद में नाम बदलकर (पैसा लो) कर लिया गया। इस कंपनी में वर्ष 2010 से काम करता चला आ रहा हूं।
विज्ञापन

आरोप है कि कंपनी पर वेतन और कमीशन का करीब 10 लाख रुपये बकाया है। जब रकम मांगी तो कंपनी के अधिकारियों ने मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। रकम नहीं देनी पड़े इसको लेकर कंपनी के अधिकारी तमाम हथकंडे अपनाते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दो अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे कार से इसौली होते हुए जलेसर के लिए भाई राहुल व अखिलेश के साथ जा रहा था। तभी गांव चिरावली के पास चारों लोगों ने अपनी कार से रोक लिया और गालीगलौज कर पिटाई की। थाना प्रभारी राजेश कुमार चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। कहासुनी होने की बात सामने आई है, जांच में स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed