{"_id":"63a1f7a432cfe328c278b828","slug":"10-including-innocent-injured-in-bus-canter-and-auto-collision-in-fog-etah-news-agr557457288","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कोहरे में बस-कैंटर व ऑटो की भिडंत में मासूम सहित 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कोहरे में बस-कैंटर व ऑटो की भिडंत में मासूम सहित 10 घायल
विज्ञापन
एटा। घना कोहरा हादसों का सबब बन रहा है। सोमवार रात कोहरे के चलते बस और कैंटर में भिड़ंत हो गई, इस हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। जबकि जीटी रोड स्थित मंडी समिति पर दोपहर में दो ऑटो आमने-सामने भिड़ गए। इसमें दो वर्षीय मासूम बालिका सहित पांच लोग घायल हुए हैं। दो को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
थाना पिलुआ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौथामील के पास सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे एटा से दिल्ली के लिए जा रही सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज बस कैंटर से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घायल करुणा देवी निवासी उभई असदनगर थाना अलीगंज, उदयवीर सिंह निवासी नगला शरद थाना अलीगंज, राधा देवी निवासी बकटेरा थाना कायमगंज फर्रुखाबाद, राजा व शशिकांत निवासी उखरा थाना नबावगंज जिला फर्रुखाबाद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई।
वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र में जीटी रोड स्थित मंडी समिति गेट के सामने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दो ऑटो आपस में टकरा गए। इस हादसे में पूनम देवी, इसकी दो वर्षीय बेटी नित्या व 12 वर्षीय बेटी भारती निवासी मानिकपुर थाना बागवाला, चंद्रवती निवासी सौंहार थाना मलावन और अनिल कुमार निवासी चांदपुर थाना मलावन घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से अनिल व दो वर्षीय बेटी नित्या को आगरा रेफर कर दिया गया। एएसपी क्राइम विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बस-कैंटर की भिडंत होने के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी करा ले गए। जबकि ऑटो की भिडंत में मासूम सहित पांच घायल हुए हैं। दो को रेफर किया गया है।