फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   10 drivers who gave better diesel average and had zero accidents honored

Etah News: डीजल औसत बेहतर देने व शून्य दुर्घटनाएं करने वाले 10 चालक सम्मानित

Thu, 25 Jan 2024 06:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Jan 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
10 drivers who gave better diesel average and had zero accidents honored
एटा। परिवहन निगम में कार्यरत बसों के चालकों की ओर से डीजल औसत बेहतर देने और शून्य दुर्घटनाओं को करने वाले 10 को सम्मानित किया गया। चालक दिवस पर बुधवार को परिवहन निगम की ओर से सम्मानित किया तो चेहरे खिल उठे, चालकों ने बेहतर सेवाएं देकर यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

एआरएम राजेश यादव ने बताया कि उप्र परिवहन निगम की ओर से एक अप्रैल 2023 से लेकर 15 जनवरी 2024 तक अच्छा प्रदर्शन करने वालों को चालक दिवस पर सम्मानित किया गया है, जो चालक सम्मानित किए गए हैं, उनका डीजल औसत और करीब 10 माह में शून्य दुर्घटनाएं रहीं हैं। चालकों को प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया गया है। बताया कि सम्मानित होने वालों में निगम के नियमित, संविदा और अनुबंधित बसों के चालक शामिल रहे हैं। सम्मानित होने वालों ने अवनेश कुमार, दिनेश चंद्र, गीतम सिंह, गोपाल शर्मा, हरिनंदन सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, अनिल कुमार, आमीन खां और हरेंद्र सिंह शामिल रहे हैं। इसके साथ ही भविष्य में बेहतर सेवाएं यात्रियों को देने का संकल्प भी चालकों को दिलाया गया है।
विज्ञापन

चालक गीतम सिंह ने बताया कि हर चालक की जिम्मेदारी बनती है कि वाहन को चलाते समय खुद के साथ ही सवारियों का विशेष ध्यान रखें, लंबा सफर तय करने के लिए रोडवेज पर यात्री भरोसा जताते हैं, हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उसको सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएं। वहीं चालक गोपाल शर्मा ने बताया कि एक वर्ष तक निगम के दिशा निर्दाेंशों का पालन किया, इसकी वजह से डीजल औसत अच्छा रहा, वहीं सजगता से बस चलाने के चलते कोई भी हादसा 9 महीने में नहीं हुआ है। इसकी वजह से सम्मान मिला है, इसको पाकर काफी खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed