{"_id":"1726309d8ab28ec913b82cc5dc826986","slug":"elephant-killed-a-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने पटक कर मारा दिया साथी के बेटे को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने पटक कर मारा दिया साथी के बेटे को
अमर उजाला, अतरौली
Updated Tue, 24 Dec 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौना-12 नंबर गांव में रविवार रात एक हाथी आपा खो बैठा और उसने सोते समय महावत के बेटे को कुचल दिया।
विज्ञापन
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह हाथी को काबू में नहीं कर सके। हाथी के प्रहार से युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। बताया जाता है कि हाथी तीन दिन से भूखा था इसी के चलते उसने महावत के बेटे की जान ली। घटना के बाद हाथी ने पास में ही एक किसान के खेत में भी उत्पात मचाया।
महावत ने बमुश्किल उसे काबू में किया
थाना पालीमुकीमपुर के गांव सिंधौली निवासी दुरबीन सिंह और दलेल सिंह काफी समय से हाथी पालते हैं। कई साल पहले बंटवारे में दलेल सिंह के हिस्से में चार बीघा जमीन आई जबकि दुरबीन सिंह के हिस्से में हाथी। 48 साल के इस हाथी को परिवार के लोग गजमोहन कहकर बुलाते थे। लोग हाथी को किराए पर ले जाते थे। दुरबीन सिंह हाथी के साथ जाया करता था। कुछ समय से उसके बेटे शेर सिंह (25) और बच्चन सिंह (18) भी हाथी के साथ जाने लगे।
विज्ञापन
गुरुवार को कुछ साधु भिक्षा मांगने के लिए हाथी को किराए पर ले गए। दुरबीन सिंह ने उसके साथ दोनों बेटों को भेज दिया। रविवार रात को लौटने के दौरान कोहरा होने के कारण सभी लोग नरौना-12 नंबर गांव के पास रुक गए। वहां सब लोगों ने खाना खाया और सो गए। हाथी भी पास में ही बंधा हुआ था।
विज्ञापन
बच्चन सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे हाथी ने उसे सूंघा। उसके बाद पास में ही सो रहे भाई शेर सिंह को सूंघा। हाथी ने शेर सिंह का पैर पकड़कर खींच लिया और उस पर पैरों से प्रहार शुरू कर दिए। शेर सिंह के शरीर के कई टुकड़े हो गए और उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि हाथी ने तीन दिन से कुछ भी नहीं खाया था। परिवार के लोग शेर सिंह के शरीर के टुकडे़ इकट्ठा कर गांव ले गए। उसका पैर घटना स्थल पर ही पड़ा रह गया।
बमुश्किल कब्जे में आया हाथी
शेर सिंह को मारने के बाद हाथी ने खूब उत्पात मचाया और एक किसान के खेत में घुस गया। हाथी ने आलू की फसल बर्बाद कर दी। बच्चन सिंह ने इसकी सूचना पिता दुरबीन सिंह को दी। रात में ही दुरबीन सिंह गांव के लोगों के साथ वहां पहुंच गया। जैसे तैसे उसने हाथी को काबू में किया।
पूर्व में भी हमला कर चुका था गजमोहन
शेर सिंह की मौत से उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी मां ने रोते हुए बताया कि करीब एक साल पहले भी शेर सिंह ने हाथी के कुछ मार दिया था। इस पर हाथी ने शेर सिंह को पैरों तले दबा लिया था। उसकी मां ने हाथी को गुड़ और घी खिलाकर काबू में किया था।
सांत्वना देने वालों का लगा तांता
युवक की मौत की सूचना पर विधायक वीरेश यादव, ब्लॉक प्रमुख अतरौली शिशांक कौशिश, जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना प्रदान की।