फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Earthquake in Bangkok: Gupta family of Saharanpur told that they saw with their eyes, building was fallling

बैंकॉक में भूकंप: सहारनपुर के गुप्ता परिवार ने बताई आंखों देखी, गिर रही थी बिल्डिंग, हर तरफ थी चीखपुकार-भगदड़

Sun, 30 Mar 2025 11:51 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 30 Mar 2025 11:51 AM IST
सार

सहारनपुर निवासी नीरज गुप्ता परिवार समेत बैंकॉक घूमने गए हैं। व्हॉट्सएप कॉल पर उन्होंने बताया कि जिस समय भूकंप आया, वह होटल की 14वीं मंजिल पर थे। अचानक पूरी बिल्डिंग हिलने लगी। पूरा परिवार बाहर की ओर भागा। 

विज्ञापन
Earthquake in Bangkok: Gupta family of Saharanpur told that they saw with their eyes, building was fallling
बैंकॉक घूमने गया गुप्ता परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक गए सहारनपुर निवासी नीरज गुप्ता ने वहां आए भूकंप की डरावनी कहानी बयां की। उन्होंने बताया कि चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। हर कोई चीख रहा था। भगदड़ जैसी स्थिति थी। वह होटल में 14वीं मंजिल पर ठहरे हुए थे, उससे डेढ़ से दो किलोमीटर तक भरभराकर गिरी बिल्डिंग को हवा में हिलते हुए देखा। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था।
विज्ञापन

 

सहारनपुर में सम्राट विक्रम कॉलोनी निवासी नीरज गुप्ता 27 मार्च को पत्नी रुचिका गुप्ता, बेटी परिधि और बेटे अर्णव को साथ लेकर बैंकॉक घूमने के लिए गए हुए हैं। वह सर्जिकल होलसेल का काम करते हैं। उनकी दुकान सुपर मार्केट में है। अमर उजाला से व्हाट्सएप कॉल के जरिए नीरज गुप्ता की बात हुई। नीरज ने बताया कि जिस समय भूकंप आया था, वह पत्नी, बेटी और बेटे के साथ होटल प्रिंस पेस की 14वीं मंजिल पर ठहरे हुए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे भूकंप के झटके लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी आंखों से होटल के स्विमिंग पूल से पानी को झरने की तरह बहते हुए देखा। इसके अलावा होटल के पास स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग भी भरभराकर गिरती देखी। यह सब देखकर उनका पूरा परिवार डर गया था। कुछ देर बाद बैंकॉक प्रशासन ने लोगों को रेस्क्यू करना शुरू किया, जो लोग डरे सहमे थे, उनकी मदद की।
 
विज्ञापन

दो बार आया भूकंप, पहले की रही अधिक तीव्रता
नीरज ने यह भी बताया कि बैंकॉक में दो बार भूकंप आया। पहली पहली बार आए भूकंप की तीव्रता अधिक रही, जो करीब 30 सेकेंड का था। दूसरी बार आए भूकंप की तीव्रता कम रही। भूकंप के बाद उन्होंने सहारनपुर फोन कर अपने माता-पिता को फोन कर जानकारी दी कि वे सुरक्षित हैं।
 

हर कोई चिल्ला और भाग रहा था
नीरज ने बताया कि अचानक फर्श हिलने लगा था। इतने में ही घबराहट होने लगी। हर कोई घबरा गया। वे भी सड़कों पर आ गए थे। सभी लोग डरे थे। चिल्ला और भाग रहे थे। इमारत से बाहर निकलने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे। हालांकि, जिस होटल में वह रुके थे, वहां कुछ ज्यादा नहीं हुआ। अब धीरे-धीरे सबकुछ सामान्य हो रहा है। वह दो अप्रैल को घर लौटेंगे।

यह भी पढ़ें...
UP: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए धीरेंद्र शास्त्री करेंगे ये काम, मेरठ के 40 प्रतिशत को लेकर जानें क्या
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed