फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   duplicate modi in varanasi

वो नकली मोदी के पैर पकड़ रोने लगा...

Wed, 23 Apr 2014 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 23 Apr 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
duplicate modi in varanasi

चुनावी माहौल में भाजपा के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी तो देशभर में जनसभाओं को संबोधित करने में व्यस्त हैं ही लेकिन उनके हमशक्ल सहारनपुर के अभिनंदन पाठक की व्यस्तता भी कम नहीं है।

विज्ञापन


वह लगातार विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं और मोदी के लिए प्रचार में जुटे हैं। वह बनारस में 25 अप्रैल तक रुकेंगे। दोपहर बाद रायबरेली और अमेठी में प्रचार के लिए निकल जाएंगे। इसके बाद उन्हें वडोदरा भी जाना है।
विज्ञापन


अभिनंदन कहते हैं कि लोग जहां भी उन्हें देखते हैं, नरेंद्र मोदी ही समझ लेते हैं। कैंट स्टेशन पर तो मंगलवार की शाम गजब हो गया। वह प्रचार करने कैंट स्टेशन पहुंचे तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को लगा कि मोदी ही आ गए। फिर क्या था भारी जनसमूह ने उन्हें घेर लिया। एक गरीब नौजवान तो उनके पैर पकड़ कर रोने लगा। भीड़ बेकाबू होती इससे पहले ही उन्हें वहां से हटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा भी अभिनंदन को देख चौंक उठीं!

duplicate modi in varanasi

इससे पहले दिन में उन्होंने भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के अनूप जायसवाल के संयोजन में मोदी के नामांकन के दिन भद्रा दोष निवारण के लिए विश्वनाथ गली स्थित साक्षी विनायक मंदिर में करीब डेढ़ घंटे तक पूजन-अर्चन किया। इसके बाद इलाके के लोगों से मिले।

सहारनपुर के आरसी पब्लिक इंटर कालेज में व्यायाम शिक्षक अभिनंदन ने बातचीत के दौरान बताया कि तीन दिन तक उन्होंने मथुरा में हेमा मालिनी के साथ प्रचार किया। हेमा ने उन्हें जब पहली बार देखा तो एकबारगी चौंक उठीं।

उन्होंने कहा, दीदी परेशान न हों, मैं मोदी नहीं उनका हमशक्ल हूं। कहा कि जहां भी जाता हूं लोगों को यही भ्रम होता है। मोदी के नामांकन के दिन वह वडोदरा में थे। डमरू-ढपली और ‘नमो विकास कथा दानपात्र’ साथ लेकर चल रहे अभिनंदन अपने खर्च पर ही हर जगह जा रहे हैं और जमकर प्रचार कर रहे हैं। वह सहारनपुर से 1999 में लोकसभा और 2012 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed