{"_id":"964fe174-9e8c-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"doctor-demanded-bribe-for-operation-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत जुटाने के लिए पति ने दर-दर मांगी ‘भीख’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत जुटाने के लिए पति ने दर-दर मांगी ‘भीख’
मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी का ऑपरेशन कराने के लिए मांगी गई हजार रुपये की रिश्वत की रकम जुटाने के लिए एक युवक को ‘भीख’ मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
मामले ने जब तूल पकड़ा तो डाक्टर ने रिश्वत की रकम वापस कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की।
अमरोहा निवासी रफीक पेशे से मजदूर है। उसकी पत्नी मुमताज को पित्त की पथरी थी। मंगलवार को रफीक अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल लाया। यहां डाक्टर ने रफीक से ऑपरेशन के बदले एक हजार रुपये मांगे।
रफीक ने असमर्थता जताई तो डाक्टर ने आपरेशन से ही इंकार कर दिया। रफीक ने डाक्टर को पैसे देकर मुमताज का आपरेशन कराया। इसके बाद स्टाफ को भी सुविधा शुल्क देना पड़ा।
विज्ञापन
पांच बच्चों के साथ दो दिन तक अस्पताल में रहने के बाद रफीक के पास सारे पैसे खत्म हो गए। परेशान रफीक ने शुक्रवार को दुकानदारों से मदद मांगनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जब उसने दुकानदारों को अपना दुखड़ा सुनाया तो मामले ने तूल पकड़ा। मामला अस्पताल तक पहुंच गया तो डाक्टर ने सर्जिकल वार्ड में पहुंचकर मुमताज को रिश्वत में लिए एक हजार रुपये वापस कर दिए और मुंह न खोलने को कहा।
सीएमएस डा. शैली मेहरोत्रा का कहना है कि कोई लिखित शिकायत देता है तो जांच होगी।