फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   disturbance in sambhal up

संभल में बवाल, चार पुलिसकर्मी घायल

Sat, 21 Jun 2014 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 21 Jun 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
disturbance in sambhal up
यूपी में संभल के हयातनगर में बुधवार रात को एक धर्मस्थल में आग लगने और पवित्र पुस्तक के जलने पर भड़के लोग रातभर सड़कों पर रहे। गुरुवार को बवाल बढ़ा और संभल दिनभर सुलगता रहा।
विज्ञापन


आक्रोशित भीड़ ने जगह-जगह सड़कों पर पत्थर डाले और जाम लगाकर शहर में दाखिल होने के मुख्य रास्ते बंद कर दिए। पुलिस प्रशासनिक काफिले पर पथराव किया और पुलिसवालों को दौड़ाकर पीटा भी।
विज्ञापन


पथराव और पिटाई में एक इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मी घायल हुए हैं जबकि रोडवेज बस और तहसीलदार की गाड़ी समेत तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। भीड़ ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अधिकारियों का घेराव किया। फिलहाल, भारी फोर्स की मौजूदगी में संभल में तनावपूर्ण शांति है और आला अफसर कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

disturbance in sambhal up

हालात से निपटने को पुलिस प्रशासनिक अमला रातभर हाथ पैर मारता रहा लेकिन गुरुवार को दिन निकलते ही आक्रोशित भीड़ ने हसनपुर-बहजोई मार्ग पर हयातनगर मोड़, पक्का बाग, पेट्रोल पंप के निकट व हिंदूपुराखेड़ा पर जाम लगा दिया। सरायतरीन में भी बाजार को भीड़ ने बंद करा दिया।

भीड़ ने एएसपी विनोद कुमार मिश्र की गाड़ी का घेराव कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। हालात बिगड़ते देख आसपास के जिलों से पुलिस और पीएसी कॉल कर ली गई। दोपहर करीब दो बजे कमिश्नर शिवशंकर सिंह, डीआईजी गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे और उलेमाओं से बात कर मामला सुलझाने की कोशिश की।

इधर, हिंदूपुराखेड़ा में जाम के साथ ही तकरीरें शुरू हुई तो रूट डायवर्ट करने के बाद प्रशासन ने वीडियोग्राफी शुरू करा दी। जिस पर भड़के लोगों ने पथराव और पिटाई कर इंस्पेक्टर नखासा आरपी शर्मा, कांस्टेबल विजयवीर सिंह, कैमरामैन अजय, रामचरन सिंह समेत कई पुलिस वालों को जख्मी कर दिया।

सांसद ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

disturbance in sambhal up

संभल से भाजपा सांसद एडवोकेट सत्यपाल सिंह सैनी ने संभल के घटनाक्रम पर गुरुवार को संभल के डीएम और एसपी से रिपोर्ट ली और कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा। सांसद ने आईजी से एक वर्ग में बैठे डर, उनके पलायन और घरों व दुकानों को फूंकने की कोशिश पर नाराजगी जताने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजी है।

संभल में एक धर्मस्थल में आग लगने से पवित्र पुस्तक के जल जाने के बाद एक वर्ग के घरों और दुकानों को निशाना बनाए जाने पर सांसद ने संभल के डीएम और एसपी से चिंता जाहिर की है। डर की वजह से पलायन कर गए लोगों को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घरों पर वापस लाने और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए भारी तादाद में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात करने की मांग की है। सांसद ने गृह मंत्रालय में उच्चाधिकारियों से बात कर उन्हें संभल के घटनाक्रम की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed