फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   district wise representation of ministers in yogi adityanath cabinet

किस जिले से कितने मंत्री?: योगी कैबिनेट में 35 जिलों को मिली जगह तो 40 रह गए खाली हाथ, यहां से बनाए गए तीन-तीन मंत्री

Sat, 26 Mar 2022 07:19 PM IST
जयदेव सिंह इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जयदेव सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 07:19 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ, प्रयागराज सहित 22 जिलों से एक-एक नेता को मंत्री बनाया गया है। कुल 13 जिले ऐसे हैं जहां के एक से ज्यादा नेता मंत्री बने हैं। इनमें आगरा, वाराणसी, अलीगढ़, कानपुर देहात और शाहजहांपुर से तीन-तीन मंत्री बने हैं। 

विज्ञापन
district wise representation of ministers in yogi adityanath cabinet
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली। योगी के साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में राज्य के 75 जिलों में 35 जिलों के नेताओं को जगह मिली है। वहीं, 40 जिलें ऐसे हैं जिन्हें योगी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। आगरा समेत पांच जिले ऐसे हैं, जहां से तीन-तीन मंत्री बने हैं। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के जिले गोरखपुर समेत आठ जिलों से दो-दो मंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले से दो मंत्री हैं। खुद मुख्यमंत्री के अलावा निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद भी गोरखपुर जिले से आते हैं। पड़ोसी जिले देवरिया, बलिया, हरदोई, सीतापुर, बरेली, मेरठ और सहारनपुर जिले से भी दो-दो मंत्री बनाए गए हैं। 

विज्ञापन

आगरा का दबदबा
योगी की नई कैबिनेट में आगरा का भी दबदबा रहा है। जिले में नौ विधानसभा सीटें हैं। इस बार यहां की सभी सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। नौ विधायकों में से तीन को मंत्री बनाया गया है। इनमें आगरा ग्रामीण से जीतीं बेबीरानी मौर्य और आगरा दक्षिण से जीते योगेंद्र उपाध्याय शामिल हैं। वहीं, आगरा से आने वाले एमएलसी धर्मवीर प्रजापति भी मंत्री बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

13 जिले ऐसे जहां एक से ज्यादा मंत्री
कुल 13 जिले ऐसे हैं जहां के एक से ज्यादा नेता मंत्री बने हैं। इनमें आगरा से चार, वाराणसी, अलीगढ़, कानपुर देहात और शाहजहांपुर से तीन-तीन मंत्री बने हैं। वहीं, आठ जिलों से दो-दो नेताओं को मंत्री बनाया गया है।

 
इन जिलों को मिले एक से ज्यादा मंत्री

जिला

कितने मंत्री

कुल विधानसभा सीटें

आगरा

3

9

शाहजहांपुर

3

6

कानपुर देहात

3

4

अलीगढ़

3

7

वाराणसी

3

8

गोरखपुर

2

9

देवरिया

2

7

बलिया

2

7

हरदोई

2

8

सीतापुर

2

9

बरेली

2

9

मेरठ

2

7

सहारनपुर

2

7

इन जिलों से एक-एक मंत्री
राजधानी लखनऊ, प्रयागराज सहित कुल 22 जिलों से एक-एक नेता को मंत्री बनाया गया है। इनमें मुजफ्फरनगर, संभल, रामपुर, बागपत, मथुरा, पीलीभीत, लखनऊ, अमेठी, कान्नौज, ललितपुर, बांदा, प्रयागराज, बाराबंकी, जौनपुर, एटा, जालौन, मुरादाबाद, मऊ, चित्रकूट, गाजियाबाद, रायबरेली और कौशांबी जिले शामिल हैं।  

कानपुर नगर, अयोध्या समेत 40 जिलों को नहीं मिला योगी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्वराज्य के कुल 40 जिले ऐसे हैं जिन्हें नए मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका है। इसमें कई बड़े जिले भी शामिल हैं। कानपुर नगर जिला जहां से 10 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से छह सीटों पर भाजपा, एक पर उसकी सहयोगी अपना दल को जीत मिली थी। वहीं, तीन सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भी जिले से कोई मंत्री नहीं बना है। इसी तरह अयोध्या जिले जहां से चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की अटकलें थी, वहां से भी कोई मंत्री नहीं बनाया गया है। जिले की पांच में से तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। 

अखिलेश-आजम के जिलों से भी बनाए गए मंत्री
सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल सीट से जीते हैं। मैनपुरी जिले में की चार में दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। मैनपुरी सीट से जीते जयवीर सिंह को मंत्री बनाया गया है। इसी तरह रामपुर जिले की रामपुर सीट से आजम खान जीते हैं। जिले की पांच में से तीन सीटें सपा और दो सीटें भाजपा को मिली हैं। जिले की बिलासपुर सीट से जीते बलदेव औलख को फिर से मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed