{"_id":"ff4c6a752868f5d2a3124118dc4a199b","slug":"direction-to-arrest-bhu-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के कुलपति की गिरफ्तारी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के कुलपति की गिरफ्तारी के निर्देश
उत्तर प्रदेश, वाराणसी
Updated Thu, 24 Oct 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार समन जारी करने के बाद भी पेश न होने पर बीएचयू के कुलपति डॉ. लालजी सिंह की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने घेराबंदी सख्त कर दी है।
विज्ञापन
आयोग की पहल पर डीजीपी के सहायक आईजी वीपी जोगदंड ने एसएसपी को डॉ. सिंह को गिरफ्तार कर 28 अक्तूबर तक आयोग के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है।
बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर और अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति की महासचिव डा. इंदू चौधरी और महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से 2006 और 2010 में विवि में दलित उत्पीड़न और आरक्षित रिक्त सीटें नहीं भरे जाने की आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इस पर आयोग के अध्यक्ष डॉ. पीएल पुनिया ने कुलपति को उपस्थित होने के लिए दस बार नोटिस जारी किया। डॉ सिंह उपस्थित नहीं हुए तो दो माह पूर्व आयोग ने वारंट जारी कर दिया था।
विज्ञापन
इस आदेश को कुलपति ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने वारंट को स्टे कर दिया। लेकिन अब आयोग ने कुलपति की घेराबंदी कर ली है।