फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   dig transferred to pac lucknow

आजम की क्रोधाग्नि में जल गए डीआईजी

Fri, 30 May 2014 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 30 May 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
dig transferred to pac lucknow

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान के क्रोध में इस बार मुरादाबाद रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक दुर्गाचरण मिश्र जल गए हैं।

विज्ञापन


थाना अजीम नगर में आजम के समर्थक के साथ विवाद के बाद खड़े हुए बवंडर को डीआईजी शांत नहीं कर सके। आखिर उनका ट्रांसफर पीएसी(लखनऊ)कर दिया गया है।

भैंस चोरी मामले में फर्जी खुलासे का आरोप भी रामपुर पुलिस पर इन्हीं के वक्त लगा जिसको लेकर भी आजम नाराज थे।

आधी रात जब आजम पहुंचे थाने

dig transferred to pac lucknow

अजीम नगर थाने की पुलिस ने 18 की रात में कैबिनेट मंत्री आजम खान के कुछ समर्थकों को थाने में बैठा लिया था। आरोप है कि शराब के नशे में उनके साथ थाना पुलिस ने मारपीट भी की थी। बात जब आजम खान को पता चली तो वह आधी रात को थाने पहुंच गए और जमकर लताड़ा था।

रातों रात रामपुर के सीडीओ भी थाने पहुंचे और मेडिकल भी कराया गया था। इस मुद्दे की गूंज शासन तक हो चुकी है।

रामपुर में इस मामले पर कई बार आजम खान का दरबार लगा। उन्हें मनाने की कोशिश भी हुई लेकिन सब बेकार रहा। पहले रामपुर के पुलिस कप्तान आरके भारद्वाज को हटाया गया था। बृहस्पतिवार को डीआईजी दुर्गाचरण मिश्र का भी तबादला कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अभी कुछ और पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

खौद चौकी प्रकरण: दो दारोगा और सिपाही सस्पेंड

dig transferred to pac lucknow

शासन ने अजीमनगर थाने के दो दरोगा और इतने ही सिपाहियों को सस्पेंड कर मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंप दी है। प्रभारी एसपी ने पूरे मामले की रिपोर्ट प्रमुख सचिव को सौंप दी है।

खौद चौकी क्षेत्र अंतर्गत लालपुर डैम के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार युवकों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने तीन भाइयों को मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी दिन रात में नगर विकास मंत्री आजम खान ने अजीमनगर थाने में छापा मारा था, जहां तमाम अनियमितताएं मिली थीं। एसओ महेंद्र पाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। अब यह मामला शासन स्तर पर पहुंच चुका है। शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी एसपी से रिपोर्ट तलब की थी।

गुरुवार को प्रभारी एसपी समेत अन्य अधिकारी लखनऊ पहुंचे। मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को सौंप दी। शासन ने इस मामले में अजीमनगर थाने के दो दरोगा और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही रिपोर्ट के भी आदेश दिए गए हैं। प्रभारी एसपी देवेश पांडेय ने बताया कि मामले में दो दरोगा समेत चार पर कार्रवाई हुई है। साथ ही मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपी गई है। इस बीच पूरे मामले की रिपोर्ट प्रमुख सचिव को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed