{"_id":"5bd43f81bdec22694f460d80","slug":"devasur-sangram-will-be-show-on-wall-during-prayag-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयाग कुंभ के दौरान दीवारों पर दिखेगा देवासुर संग्राम, उकेरी जाएंगी कई कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयाग कुंभ के दौरान दीवारों पर दिखेगा देवासुर संग्राम, उकेरी जाएंगी कई कलाकृतियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Mon, 29 Oct 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
प्रयाग कुंभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयाग कुंभ के दौरान नगरी की सूरत और सीरत को बदलने के लिए एक नई मुहिम छिड़ गई है। इस कड़ी में पेंट माय सिटी के तहत केन्द्रीय कारागार की दीवार पर 54 हजार स्क्वायर फीट के दायरे में समुद्र मंथन की कृतियां उकेरी जा रही हैं। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज कराने की तैयारी है।
इस अभियान के तहत नैनी रेलवे स्टेशन, त्रिवेणी पुष्प के अलावा सभी सरकारी, अर्धसरकारी सहित कई निजी इमारतों की दीवारों को पेंट किया जाना है। इन सबमें नैनी जेल की दीवारों पर बनने वाली पेंटिंग सबसे ज्यादा लंबी, ऊंची और ऐतिहासित होगी।
विश्व के सबसे बड़े मेले कुंभ के आयोजन के दौरान प्रयागराज की दीवारों पर साहित्यिक, धार्मिक और एतिहासिक घटनाओं को चित्रों के माध्यम से उकेरा जाएगा। इसे नोएडा की कंपनी इनसोल आर्ट्स पेंट कर रही है।
विज्ञापन
ऐसा दावा किया जा रहा है कि नैनी जेल की दीवार पर बन रही पेंटिंग इसलिए भी अपने आप में खास होगी क्योंकि यह अब तक की सबसे उंची और लंबी पेंटिंग होगी। जिसमें समुद्र मंथन के कुल 22 पैनल बनाए जाएंगे।
केन्द्रीय कारागार के मुख्य गेट से शुरू होने वाले इस पेंटिंग का पहला पैनल देवासुर संग्राम पर आधारित होगा। जिसे फिलहाल पेंट किया जा रहा है। इसके बाद दूसरे पैनल में देवताओं की हार और तीसरे पैनल में भगवान विष्णु से देवताओं की विनती और चौथे पैनल में समुद्र मंथन का चित्र उकेरा जाएगा।