{"_id":"9cb0a40a-c181-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"department-of-commerce-has-bumper-recruitment-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वाणिज्य कर विभाग में होंगी 1699 भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वाणिज्य कर विभाग में होंगी 1699 भर्तियां
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के वाणिज्य कर विभाग में भर्तियों पर लगी रोक समाप्त कर दी गई है। इसके आधार पर अब 1699 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
इस संबंध में संयुक्त आयुक्त स्थापना अवधेश कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
इसके मुताबिक कनिष्ठ सहायक के 1138, आशुलिपिक 422, कम्प्यूटर ऑपरेटर 14, संग्रह अमीन 27 और वाहन चालक के 98 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
आयुक्त वाणिज्य कर कार्यालय ने सभी जोनल अपर आयुक्तों को रिक्त पदों की सूची भेज दी है, ताकि इसका मिलान कर लिया जाए और यदि इससे अधिक पद खाली हैं तो सूची में इसे शामिल करते हुए आयुक्त कार्यालय पर भेज दी जाए।