{"_id":"6a1dd46d227541a7950258f4","slug":"youths-clashed-after-gathering-accused-of-firing-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-183472-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोलबंदी कर भिड़े युवक, गोली चलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोलबंदी कर भिड़े युवक, गोली चलाने का आरोप
Tue, 02 Jun 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एकौना थाने के डढ़िया गांव में दो टोले के युवक गुटबाजी कर सोमवार की शाम आपस में भिड़ गए। एक पक्ष गोली चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, 20 दिन पहले डढ़िया गांव के राजा की छावनी और पूरब टोला के युवकों के बीच विवाद हो गया था।
लोगों ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया। तभी से दोनों टोले के युवकों के बीच रस्साकसी चल रही थी। सोमवार की शाम पूरब टोला निवासी उदयभान यादव (22) की पिटाई कुछ युवकों ने कर दी। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। उदयभान बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जुट गए। आरोपी युवक बाइक से भाग निकले। सीओ सत्येंद्र राय ने कहा कि युवकों के बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची थी।