{"_id":"6477982750d095c8ae088a04","slug":"youth-should-stay-away-from-tobacco-adopt-a-healthy-lifestyle-dm-deoria-news-c-7-1-188868-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू से दूर रहें युवा, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू से दूर रहें युवा, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं : डीएम
Thu, 01 Jun 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम को लेकर डीएम ने सीएमओ कार्यालय में किया बैठक ।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम के लिए आयोजित हुई बैठक
- शैक्षणिक संस्थानों को देना होगा टोबैको फ्री कैंपस का प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरी सभागार में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान और बीमारियों के जानकारी दी गई, वहीं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 15 जून तक आयोजित होने वाले जन जागरूकता अभियान को लेकर निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवा स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं और तंबाकू सेवन से दूर रहें। जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों को प्रमाणपत्र देना होगा कि उनके संस्थान के सौ गज के दायरे में किसी भी तरह के तंबाकू पदार्थ का विक्रय नहीं होता है।
कहा कि तंबाकू उत्पादों को रोकने के लिए कोटपा अधिनियम 2003 बनाया गया है। इसकी धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थलों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे प्रतीक्षालय, न्यायालय परिसर, शैक्षणिक संस्थान, कैंटीन, कैफे, क्लब, होटल, रेस्टोरेंट आदि पर धूम्रपान पर पूरी तरह से रोक है। उल्लंघन करने पर 200 रुपये जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। धारा-6 ए के तहत सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों को 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा बेचे जाने पर पूरी तरह रोक का प्रावधान किया गया है। धारा-6 बी में शैक्षणिक संस्थाओं से 100 गज की दूरी में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है, इस दायरे में कोई भी इस तरह के उत्पाद नहीं बेच सकता। इसका उल्लंघन करने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। डीएम ने कहा कि विद्यालय, कॉलेज खुलने पर नए शैक्षणिक सत्र में टोबैको फ्री यूथ कैंपेन आयोजित किया जाए, युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में अच्छी तरह से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि तंबाकू के सेवन से कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है, उनके इलाज में काफी पैसा खर्च होता है। युवा तंबाकू से दूर रहें। उन्होंने युवाओं को तंबाकू कंपनियों के विभिन्न प्रकार के ग्लैमरस विज्ञापनों से बचने की नसीहत दी। सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों पर तंबाकू के दुष्प्रभावों की जागरूकता वाली वॉल पेंटिंग कराई जाए। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि बीड़ी-सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से देश में हर साल करीब 12 लाख लोग यानी करीब तीन हजार लोग हर रोज दम तोड़ देते हैं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. एसके सिंह, डॉ. आनंद बहादुर सिंह, डीआईओएस विनोद राय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, प्रिंसिपल जीआईसी पीके शर्मा, डॉ. नेत्रिका पांडेय, वर्षा सिंह, अंजलि श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व प्रधानाचार्य मौजूद थे।