फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth returning from the station after leaving a friend was beaten up by the bigots, condition critical

Deoria News: दोस्त को स्टेशन छोड़ लौट रहे युवक को मनबढ़ों ने पीटा, हालत गंभीर

Wed, 05 Jul 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth returning from the station after leaving a friend was beaten up by the bigots, condition critical
रामजानकी मार्ग पर सरकड़ा गांव के सामने की घटना,जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। दोस्त को स्टेशन छोड़ घर आ रहे एक युवक को कुछ मनबढ़ों ने ओवरटेक कर रोक लिया। अभी कुछ समझता, उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। चिखपुकार की आवाज सुन दौड़े राहगीरों को देख आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस को सूचना देते हुए सीएचसी लार पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उपचार किया। उधर पीड़ित ने पड़ोस गांव के कुछ युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
पिंडी निवासी राहुल पटेल मंगलवार को दोस्त को छोड़ने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह रामजानकी मार्ग पर सड़कड़ा गांव के समीप पहुंचे थे। तभी एक बाइक पर लाठी डंडे से लैस बैठे तीन मनबढ़ युवकों ने ओवर टेक कर रुकने को कहा। बाइक रुकते ही अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। इसका विरोध करने पर राहुल की पिटाई लाठी डंडे से करने लगे। जिसमे सिर फट गया। चीख पुकार की आवाज सुन रुके राहगीरों को देख आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित के परिजनों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी वहां मौजूद लोगों से ली। उधर पीड़ित ने पड़ोस गांव व थाना क्षेत्र के एक गांव के तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

....
काॅलर टाइट करने को लेकर आपस में भिड़ रहे युवा
कालर टाइट करने को लेकर युवा बेवजह आपस में भीड़ रहे हैं। आए दिन थाना क्षेत्र के युवाओं का किसी न किसी युवा से मारपीट होने की शिकायत पुलिस तक पहुंचती है। पुलिस भी कार्रवाई करने के बजाय दोनों पक्षों के युवाओं को अभिभावकों के समक्ष समझा बुझाकर छोड़ देती है।पुलिस की यह लापरवाही एक दिन घातक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed