{"_id":"66cd934a03831bb9760ad9f0","slug":"youth-preparing-for-police-recruitment-exam-dies-in-road-accident-in-deoria-early-morning-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो दिन बाद थी सिपाही भर्ती परीक्षा, सुबह दौड़ लगाते समय एंबुलेंस ने मारी टक्कर; युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो दिन बाद थी सिपाही भर्ती परीक्षा, सुबह दौड़ लगाते समय एंबुलेंस ने मारी टक्कर; युवक की मौत
Tue, 27 Aug 2024 02:20 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:20 PM IST
सार
बघौचघाट थाना क्षेत्र के बघौचघाट टोला अमरपुर निवासी विकेश यादव(17) पुत्र शेषनाथ यादव नोएडा रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। रक्षाबंधन में घर आया था। मंगलवार सुबह अपने गांव से मालसी बघौचघाट मार्ग पर दौड़ने आया था। इस दौरान एक सरकारी एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक विकेश यादव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सुबह पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने वाले युवक को सरकारी 108 एंबुलेंस गाड़ी ने ठोकर मार दिया।गंभीर रूप से घायल युवक को वही एंबुलेंस चालक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां दो घंटे डॉक्टरों के अभाव में युवक तड़पता।दो घंटे बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बघौचघाट थाना क्षेत्र के बघौचघाट टोला अमरपुर निवासी विकेश यादव(17) पुत्र शेषनाथ यादव नोएडा रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। रक्षाबंधन में घर आया था। मंगलवार सुबह अपने गांव से मालसी बघौचघाट मार्ग पर दौड़ने आया था। दौड़ने के बाद सड़क किनारे बैठ कर आराम कर रहा था, तभी मलसी की तरफ से बघौचघाट जा रही सरकारी 108 एंबुलेंस ने उसे ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
जिससे विकेश को गंभीर चोट लग गई। एंबुलेस चालक उसे लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा पहुंचा जहां कोई भी डॉक्टर मौजूद नही था। परिजनों ने बताया की इलाज के अभाव में विकेश दो घंटे तड़पता रहा तब जाकर फार्मासिस्ट ने दवा दिया और विकेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विकेश अपने माता पिता की एक लौता पुत्र था जो पुलिस बनकर मां बाप और देश की सेवा करना चाहता था। क्षेत्राधिकार सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत हुई है तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।