फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth missed in suspicious confition

संदिग्ध हाल में युवक लापता, अपहरण की आशंका

Wed, 04 Aug 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
youth missed in suspicious confition
संदिग्ध हाल में युवक लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

प्रतापपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के बंगरुआ निवासी एक व्यक्ति खेत में काम करने गया था। इसी दौरान काले रंग की स्कार्पियो में सवार कुछ लोग जबरन उसे लेकर चले गए। उसके बाद से युवक का पता नहीं चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद में युवक का अपहरण किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बंगरुआ निवासी दुखी गुप्ता के बड़े पुत्र शंकर गुप्ता(36) बुधवार सुबह करीब आठ बजे खामपार थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर कतरवा हरदो के बीच पल्हा स्थित अपने खेत में गए थे। इसी बीच वाहन से कुछ लोग आए और शंकर को गाड़ी में बैठाकर चले गए। कुछ देर बाद खुद शंकर ने अपने पट्टीदार अजय गुप्ता के मोबाइल पर फोन कर के अपहरण की बात बताई। उनसे कहा कि यह बात मेरे घर वालों को बता दिजिएगा। अजय गुप्ता ने शंकर के पिता को पूरी बात बताई। घर वालों ने 112 नंबर के साथ ही बनकटा पुलिस व खामपार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दोनों थाने की पुलिस खोजबीन में लग गई। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। एसओ खामपार धनश्याम सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

देवरिया में मिला शंकर का लोकेशन
अपहरण की घटना में पुलिस को झोल दिख रहा है। जिस व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाया है, उससे मुकदमा भी चल आ रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शंकर के अपहरण की घटना की जानकारी होने पर खामपार पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस को शक था कि उसे स्कार्पियो वाहन सवार बिहार लेकर चले गए होंगे लेकिन उसका अंतिम लोकेशन देवरिया में मिला है। इसके कारण पुलिस की एक टीम ने जिला मुख्यालय पर डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed