{"_id":"6adbb06dabfdf8f7e80d0f87","slug":"youth-from-bhingari-bazar-dies-in-sharjah-jail-deoria-news-c-208-1-deo1046-195025-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शारजाह की जेल में भिंगारी बाजार के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शारजाह की जेल में भिंगारी बाजार के युवक की मौत
Sat, 24 Oct 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
खामपार। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गए भिंगारी बाजार निवासी रामप्रवेश कुशवाहा (40) की शारजाह की जेल में मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बृहस्पतिवार देर की रात शारजाह स्थित भारतीय दूतावास से ईमेल के जरिये सूचना मिलने पर घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी, बच्चों और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन शव भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं।
खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार निवासी रामप्रवेश पुत्र रामवृक्ष करीब दो साल पहले शारजाह गए थे। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह दूसरी कंपनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़कर जेल भेज दिया। काफी समय तक उनकी कोई खबर नहीं मिलने से परिजन परेशान थे। बृहस्पतिवार की रात दूतावास से मिले ईमेल में जेल में बीमारी के दौरान उपचार के क्रम में उनकी मौत होने की जानकारी दी गई।
रामप्रवेश के परिवार में पत्नी ममता देवी, 18 वर्षीय पुत्र प्रियांशु, पुत्री प्रीति और माता-पिता हैं। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिजन के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शुक्रवार को परिजन ने शव भारत मंगाने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर भारतीय दूतावास को ईमेल भेजा। अब उन्हें शव आने का इंतजार है।