फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth killed, two injured in bike-truck accident

Deoria News: बाइक-ट्रक हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल

Sun, 18 Oct 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 18 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, two injured in bike-truck accident
पैकौली। देवरिया से मजदूरी कर घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उसरा बाजार के पास एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कुंदन (22) पुत्र बहादुर को मृत घोषित कर दिया। गोविंद (20) पुत्र रामलखन और चंदन (19) पुत्र कमलेश का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। ये तीनों रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर भटौली गांव के निवासी थे।
विज्ञापन

तीनों युवक देवरिया से मजदूरी कर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे उसरा बाजार के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed