फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth killed by train in Deoria

Deoria: देवरिया में ट्रेन से कटकर युवक की गई जान, कमाने जा रहा था शख्स

Thu, 09 Mar 2023 11:07 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Mar 2023 11:07 AM IST
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलौली सोहनाग गांव निवासी रवींद्र कुमार (20) वर्ष पुत्र हरेराम शर्मा बुधवार की शाम किसी ट्रेन से वाराणसी जा रहे थे। अभी वह ठेंगवल ढाला के समीप पहुंचे थे कि वह ट्रेन से नीचे गिर गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth killed by train in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जनपद में भटनी वाराणसी रेल खंड पर ठेंगवल ढाला के समीप बुधवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलौली सोहनाग गांव निवासी रवींद्र कुमार (20) वर्ष पुत्र हरेराम शर्मा बुधवार की शाम किसी ट्रेन से वाराणसी जा रहे थे। अभी वह ठेंगवल ढाला के समीप पहुंचे थे कि वह ट्रेन से नीचे गिर गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


देर रात को शौच करने जा रहे कुछ लोगों ने उन्हें रेल लाइन के किनारे देख परिवार वालों को सूचना दिया। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि रेल लाइन के किनारे युवक का शव मिला था। परिजनों के मुताबिक वह किसी ट्रेन से कमाने के लिए बाहर जा रहा था। युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed