{"_id":"655f9357ae078522d7092466","slug":"youth-injured-in-accident-dies-during-treatment-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-13533-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Thu, 23 Nov 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
भागलपुर। भागलपुर-जिरासो मार्ग पर एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग इलाज के लिए गोरखपुर ले गए, जहां युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं डेढ़ साल के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।
भागलपुर कस्बा निवासी रमेश वर्मा (35) पुत्र जयनाथ मंगलवार की शाम अपने बेटे के लिए कुछ सामान लाने गए थे। वापस आते समय भागलपुर-जिरासो मार्ग पर उनकी मोपेड में एक बाइक से टक्कर हो गई, जिससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें पीएचसी भागलपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कालेज देवरिया भेज दिया। मेडिकल कालेज देवरिया में स्थिति में सुधार न होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां हालत में भी सुधार न होते देख परिजन एक निजी अस्पताल में इलाज कराने लगे। बुधवार की देर रात रमेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । रमेश की शादी चार वर्ष पूर्व मऊ जिला के पिडवल गांव निवासी नंदनी से हुई थी। रमेश का एक डेढ़ साल का पुत्र ऋदेव है। रमेश अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके सिर पर पूरे परिवार के खर्च की जिम्मेदारी थी।