{"_id":"6a397b5eb0a25d129f022a5a","slug":"youth-injured-in-accident-dies-deoria-news-c-208-1-deo1039-185216-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में घायल युवक की मौत
Mon, 22 Jun 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
घांटी बाजार। घांटी बाजार में सड़क हादसे में घायल चंदन प्रसाद (24) की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बरईपार गांव निवासी चंदन प्रसाद 12 जून की शाम भटनी थाना क्षेत्र के घांटी बाजार में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। बताया जाता है कि वह मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गए थे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।
हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। वह तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। वह तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर थे।