फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth from Banjariya dies under suspicious circumstances

Deoria News: बंजरिया के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गुजरात में मौत

Sat, 09 Dec 2023 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth from Banjariya dies under suspicious circumstances
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के बंजरिया गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गुजरात के बड़ोदरा में मौत हो गई है। गुजरात पुलिस ने शव को लावारिस हालत में बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को खबर दी। इसकी सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्राम पंचायत बंजरिया बाजार निवासी नंदलाल मद्धेशिया (38) पुत्र उमाशंकर अपने चार भाईयों में सबसे बड़े थे, वह कुछ वर्षों से गुजरात के बड़ोदरा में रहकर एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। चार रोज पहले वे अपनी कंपनी में काम करने गए, लेकिन शाम को वापस लौट कर नहीं आए। इसके बाद उनके साथ रहने वाले कुछ लोग उन्हें खोजने निकले, तो कूड़े के ढेर में उनका शव मिला। गुजरात पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौत की खबर मिलने पर गांव में मातम छा गया। परिजन शव को लेने के लिए गुजरात के बडोदरा पहुंचे हैं। मृतक नंदलाल की पत्नी गुडियां देवी, 2 बेटियां व भाई अंगद का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed