फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth dies after four months of dog bite

देवरिया: कुत्ता काटने के चार माह बाद युवक की मौत

Sat, 18 Feb 2023 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Feb 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after four months of dog bite
भागलपुर। चार माह पहले जिस युवक को कुत्ते ने काटा था, उसे एंटी रैबिज इंजेक्शन भी नहीं बचा सका। बुधवार शाम को बुखार होने पर परिवार के लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अब डॉक्टर ने युवक के साथ रहने वाले व परिजनों को एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

ब्लॉक के देवसिया गांव निवासी संदीप यादव (18) पुत्र रामबदन यादव चार माह पहले यज्ञ देखने जा रहा था। रास्ते में कुत्ते ने काट लिया। सुबह वह एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए भागलपुर स्वास्थ्य केंद्र गया। उसने डॉक्टर के अनुसार पूरी डोज लगवाई। बुधवार शाम को युवक पानी देख कर डरने लगा, वहीं रात में मुंह से लार निकलने लगा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने शरीर में रैबीज फैलने की पुष्टि की और मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे लखनऊ ले गए जहां शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed