फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth dies after being hit by goods train

Deoria News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 23 Oct 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by goods train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। जिले के बनकटा क्षेत्र में सोमवार की देर रात को मालगाड़ी की चपेट में आने से बिहार निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बनकटा रेलवे स्टेशन के यार्ड में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही भटनी जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सूचना पर रात को ही परिजन भटनी स्टेशन पर पहुंच गए। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
बिहार के सारण जिला के एकमा थाना क्षेत्र के केशरी गांव निवासी मुकेश राय (42) पुत्र स्व. देवलोचन राय चार भाईयों में सबसे छोटे थे। वह भटनी व बनकटा स्टेशन पर पल्लेदारी आदि का काम करते थे। सोमवार की रात वह गांव जाने को ट्रेन पकड़ने को देर रात को बनकटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। ट्रेन से कटने से मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना घटना स्थल पर जीआरपी पुलिस पहुंची और शव की जांच, पड़ताल की। पाकेट में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान हुई। इसके बाद रात में ही उसके घर सूचना दी गयी।
विज्ञापन

पुलिस शव को लेकर भटनी चली गई। रात में ही चार पहिया वाहन से मृतक के परिवार के आधा दर्जन सदस्य भटनी पहुंचे। उन्होंने मृतक की शिनाख्त की। मृतक के तीन बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ी बेटी श्रृति राय (17), सूरज राय (15) व रोशनी राय (6) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed