फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth died in road accident

गुठनी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत

Sat, 14 Mar 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
youth died in road accident
गुठनी में सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। बिहार के गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर जतौर बाजार के पास ट्रक के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसका भाई घायल हो गया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

बिहार के गुठनी थाना के जतौर पिपरहिया बाबा ब्रह्मस्थान निवासी रामनक्षत्र प्रसाद का 25 वर्षीय बेटा रवि कुमार शनिवार सुबह भाई पिंटू के साथ टहलते हुए घर के पास पहुंचा था। अचानक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से चपेट में ले लिया। रवि की मौके पर मौत हो गई। भाई पिंटू घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने पिंटू को पीएचसी पहुंचाया। ग्रामीण रवि के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर एसओ मनोरंजन कुमार, एसआई विनोद कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराते हुए जाम हटवाया। सीओ राकेश कुमार ने निरीक्षक तारकेश्वर पांडे को मौके पर भेजकर पारिवारिक लाभ शीघ्र देने का आश्वासन दिलाया। मां राजपति देवी बेटे की मौत की खबर सुनते ही दहाड़ मारकर रो-रोकर बेहोश हो जा रही थीं। रवि चार भाई तथा दो बहनों में तीसरा नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed