फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth died in accident

पथरदेवा-बघौचघाट मार्ग पर पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 24 Jun 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
youth died in accident
पथरदेवा-बघौचघाट मार्ग पर पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

पथरदेवा/बघौचघाट। पथरदेवा-बघौचघाट मार्ग पर महुआरी के पास बिजली के पोल से टकराने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी पथरदेवा भिजवाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र के दुलार पट्टी गांव का रहने वाला सोनू यादव (22) बृहस्पतिवार को पथरदेवा बाजार किसी जरूरी काम के लिए गए थे काम को निपटाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। पथरदेवा-बघौचघाट मार्ग पर महुआरी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी पथरदेवा भिजवाया। हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गई।मृतक की मां राबड़ी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे जो गुजरात में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। लॉकडाउन में घर आए थे। युवक गरीब परिवार का एक कमाऊ सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed