{"_id":"64a4689ca20fdaddba0ae704","slug":"youth-collided-with-bridge-died-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-574-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिकअप पर खड़ा युवक भागलपुर पुल से टकराया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिकअप पर खड़ा युवक भागलपुर पुल से टकराया, मौत
विज्ञापन
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एकसार पिपरौली गांव का है मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। पक्के पुल पर भारी वाहनों को रोकने के लिए लगे हाइट गेट वैरियर से टकराकर मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। मृतक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप पर बैठा था, जो तुरतीपार तिराहे के पास बैरियर से टकरा गई।
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार चौराहा के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार से चल रही पिकअप पर बैठा गोविंदा तुरहा (18) भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए पुल पर लगे हाइट गेट बैरियर से टकराकर नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक एकसार पिपरौली गांव का निवासी था, जो घटना के समय पिकअप से अपने भांजे के साथ मछली का बच्चा लाने देवरिया की तरफ जा रहा था। वह पिकअप के बॉडी के ऊपर ही पीछे की तरफ चेहरा कर बैठा था। जबकि छोटा भाई पिकअप पर बैठा था। इस बीच बलिया जिले के तुर्तीपार के पास लगाए गए लोहे के हाइट गेट बैरियर से उसका सिर टकरा गया और वह पिकअप पर ही गिर पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर उभांव पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से उसे बेल्थरा रोड सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। जहां गांव के समाजसेवी और पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान,जयराम के साथ अनेक परिजन भी पहुंच गए। जहां से गंभीर हालत में डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन मऊ ले जाने के दौरान उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।