{"_id":"65cbd8039bbc156f8b0d1c75","slug":"youth-body-found-on-chhath-ghat-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119306-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छठ घाट की सीढ़ी पर मृत मिला ननिहाल आया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छठ घाट की सीढ़ी पर मृत मिला ननिहाल आया युवक
Wed, 14 Feb 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के सोहनरिया गांव में ननिहाल आया एक 20 वर्षीय युवक मंगलवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित पोखरा के छठ घाट की सीढ़ी पर मृत पाया गया। इससे गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली थानाक्षेत्र के मलकौली गांव का रहने वाला राजकुमार गोंड (20) पुत्र राकेश गोंड एक दिन पूर्व थानाक्षेत्र के सोहनरिया गांव में अपने मामा धर्मराज गोंड के घर आया था। मंगलवार की शाम को गांव के लोगों ने उसे पोखरा के किनारे छठ घाट की सीढ़ी के पास मृत देखा। ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद गुप्ता को सूचना दी। उन्होंने घटना की सूचना तरकुलवा पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
-- -- -- -- -- --