{"_id":"666ca23f2ee26e91f3088f64","slug":"youth-body-found-in-field-deoria-news-c-7-1-gkp1031-590020-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मठिया गांव के खेत में मिला युवक का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मठिया गांव के खेत में मिला युवक का शव, सनसनी
Sat, 15 Jun 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के बरवा गांव के थे संजीव
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के बरवा गांव के एक युवक का शव शुक्रवार की देर शाम मठिया गांव के पास मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की।
महुआडीह थानाक्षेत्र के बरवा गांव के संजीव विश्वकर्मा (20) शुक्रवार की शाम को किसी काम से घर से निकले। देर शाम 8:30 बजे के करीब मठिया गांव के पास लोगों ने उनका शव देखकर शोर मचाया। सूचना पर पहुंचे घर वालों ने शव की शिनाख्त की। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर थाने गई। वहां आवश्यक कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में भेज दिया गया। मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि उन्हें शराब पीने की लत थी। बहरहाल, पुलिस मौत की वजह जानने में जुटी हुई है। संवाद