{"_id":"66450f9ff6c36fd52d053854","slug":"youth-beaten-in-protest-of-molestation-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-125693-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवतियों पर फब्तियां कसने के विरोध पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवतियों पर फब्तियां कसने के विरोध पर युवक को पीटा
Thu, 16 May 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
दुग्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर में हुई घटना, छह पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर में युवतियों पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर कुछ लड़कों ने एक युवक को पीट दिया। घटना में युवक का सिर फूट गया। मामले में पुलिस ने अमौनी खास गांव के छह युवकों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। घटना मंगलवार की है।
अवस्थी गांव के रहने वाले ज्ञानेन्द्र निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार को नगर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर में एक मुंडन समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान कुछ युवक युवतियों पर फब्तियां कस रहे थे। इसका विरोध करने पर वे कहासुनी करने लगे। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। एक घंटे बाद गोलबंद होकर आए युवक उसकी पिटाई कर फरार हो गए। घटना में युवक का सिर फूट गया। युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में कराया गया।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अमौनी खास गांव के संदीप राजभर, कुलदीप राजभर, मुकेश यादव, मोहर्रम, सोविंद और एक अज्ञात पर अभियोग पंजीकृत किया।