{"_id":"5ff74ac38ebc3e340905a698","slug":"youth-attacked-with-knife-condition-critical-deoria-news-gkp379972574","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर
बघौचघाट (देवरिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव में बुधवार की देर रात कुछ लोगों ने युवक पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के अवरवां सूफीगंज (फाजिलनगर) निवासी रवीश तिवारी (24) पुत्र कमलेश तिवारी अपने माता-पिता के साथ बघौचघाट थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव में अपने नाना चंद्रदेव शुक्ल के घर रहते हैं। बुधवार की रात घर से कुछ दूर बने टीनशेड में सोए थे। देर रात चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो देखे कि रवीश के गर्दन पर चाकू से कई वार किए गए थे। बिस्तर के आसपास खून गिरा था और दरवाजे पर भी खून लगा हुआ था। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।