{"_id":"64e4f787d86d1e660b015cdf","slug":"youth-arrested-for-taking-photo-while-sitting-on-sdms-chair-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-4878-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया तस्वीर हुई थी वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया तस्वीर हुई थी वायरल
Wed, 23 Aug 2023 03:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Wed, 23 Aug 2023 03:28 PM IST
सार
मंगलवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आनन-फानन आरोपी युवक को गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया। जहां से एसडीएम ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया में एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर उसे वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एसडीएम सीमा पांडेय शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सभागार में बैठी थीं। इसी बीच कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी राजन आया और उनके चेंबर में घुसकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया। मेज पर रखी एसडीएम की कलम हाथ में लेकर अपने मोबाइल में तस्वीर कैद कर ली।
विज्ञापन
कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर वह ये तस्वीरें अपलोड कर दीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर किसी ने एसडीएम को भेजा। जब इसके बारे में एसडीएम ने अपने कर्मचारियों से जानकारी ली तो पता चला कि तहसील दिवस संपूर्ण समाधान दिवस में बैठने के दौरान चेंबर का दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: चंद्रयान-3 को लैंड कराने में दिख रहा अभिषेक का मैनेजमेंट, निभा रहे अहम भूमिका
इसी बीच आरोपी युवक ने कुर्सी पर बैठकर तस्वीर ले ली। एसडीएम के निर्देश पर आननफानन आशू लिपिक रमेश प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया। लेकिन गिरफ्तारी नहीं की।
इसको लेकर मंगलवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आनन-फानन आरोपी युवक को गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया। जहां से एसडीएम ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।